Home Hindi शेर-ए-पंजाब’ T20 लीग में बठिंडा के तन्मय धरनी का जलवा, मोहाली किंग्स...

शेर-ए-पंजाब’ T20 लीग में बठिंडा के तन्मय धरनी का जलवा, मोहाली किंग्स ने 85 हजार रुपये में खरीदा

August 11,2026 Fact Recorder
18 वर्षीय क्रिकेटर तन्मय ने अंडर-19 स्तर पर बल्ले और गेंद से छोड़ी शानदार छाप

Punjab Desk: बठिंडा के 18 वर्षीय युवा क्रिकेटर तन्मय धरनी को ‘शेर-ए-पंजाब’ T20 क्रिकेट लीग की नीलामी में मोहाली किंग्स ने 85 हजार रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है। तन्मय का बेस प्राइस 50 हजार रुपये रखा गया था।

तन्मय दाएं हाथ के बल्लेबाज होने के साथ-साथ दाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज भी हैं। उन्होंने अंडर-19 स्तर पर अपने शानदार प्रदर्शन से अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। उनके ऑलराउंड प्रदर्शन को देखते हुए नीलामी में मोहाली किंग्स ने उन्हें अपनी टीम का हिस्सा बनाया।

नीलामी के दौरान सामने आए आंकड़ों के अनुसार, तन्मय ने बल्लेबाजी में 5 पारियों में 83 रन बनाए हैं। वहीं, गेंदबाजी में उन्होंने 8 पारियों में 13 विकेट अपने नाम किए हैं। उनकी गेंदबाजी की इकॉनमी रेट 6.04 रही है।

तन्मय के इस प्रदर्शन को उनके क्रिकेट करियर के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। मोहाली किंग्स में चयन के बाद अब उन्हें T20 लीग में अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलेगा।