Home Hindi विशेष जरूरतों वाले बच्चों के लिए एएलआईएमसीओ असेसमेंट कैंप 25 और 26...

विशेष जरूरतों वाले बच्चों के लिए एएलआईएमसीओ असेसमेंट कैंप 25 और 26 सितंबर को

विशेष जरूरतों वाले बच्चों के लिए एएलआईएमसीओ असेसमेंट कैंप 25 और 26 सितंबर को

कार्यालय जिला जन संपर्क अधिकारी बरनाला                                                                                  कैंपों में पहुँचकर लें अधिक से अधिक लाभ

बरनाला,22 अगस्त 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

Punjab Desk:  जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) श्री सुनीतइंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि विशेष जरूरतों वाले बच्चों के लिए एएलआईएमसीओ असेसमेंट कैंप 25 और 26 सितंबर को आयोजित किया जा रहा है।

अधिक जानकारी देते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि 25 सितंबर को बरनाला और महल कलां ब्लॉक के अंतर्गत एस.पी.एस. संधू पट्टी, संघेड़ा चौक बरनाला में तथा 26 सितंबर को शहाणा ब्लॉक के शहीद बुद्धू खां शौरियां चक्कर एस.एस.एस.एस. (लड़के) शहाणा में कैंप लगाया जाएगा। इन कैंपों का समय सुबह 09:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक रहेगा।

उन्होंने बताया कि इन कैंपों में पहली से 12वीं कक्षा तक के उन बच्चों का आकलन किया जाएगा, जिनमें मस्तिष्क पक्षाघात (सेरेब्रल पाल्सी), पूरी तरह दृष्टिहीन, चश्मे से भी देखने में असमर्थ, चलने-फिरने में असमर्थ, बहु-विकलांगता या एक से अधिक विकलांगता वाले बच्चे शामिल हैं।

उन्होंने अपील करते हुए कहा कि जरूरतमंद बच्चे इन कैंपों में अवश्य पहुँचकर लाभ उठाएँ।