Home Entertainment ‘अल्फा’ में दिखेगा आलिया भट्ट का सबसे खतरनाक अवतार, निभाएंगी खूंखार असैसिन...

‘अल्फा’ में दिखेगा आलिया भट्ट का सबसे खतरनाक अवतार, निभाएंगी खूंखार असैसिन का रोल

26 May 2026 Fact Recorder

Bollywood Desk:  Alia Bhatt की मोस्ट अवेटेड फिल्म Alpha को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर में आलिया भट्ट एक खतरनाक असैसिन यानी पेशेवर किलर का किरदार निभाती नजर आएंगी। यह रोल YRF स्पाई यूनिवर्स के अब तक के किरदारों से काफी अलग और डार्क बताया जा रहा है।

फिल्म में आलिया पहली बार Sharvari Wagh के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘अल्फा’ में आलिया के किरदार की ओरिजिन स्टोरी दिखाई जाएगी, जहां बचपन से ही उन्हें किलिंग और कॉम्बैट की ट्रेनिंग दी जाती है। फिल्म में उनका किरदार ग्रे शेड और एंटी-हीरो टोन में नजर आएगा।

Shiv Rawail के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में Bobby Deol और Anil Kapoor भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म की कहानी दो महिला एजेंट्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जो दुश्मनों से खतरनाक मिशन में भिड़ती नजर आएंगी।

खबरों की मानें तो Hrithik Roshan भी फिल्म में अपने लोकप्रिय ‘कबीर’ किरदार के साथ खास कैमियो करते दिखाई दे सकते हैं, जिससे यह फिल्म YRF स्पाई यूनिवर्स की दूसरी फिल्मों से जुड़ जाएगी।

‘अल्फा’ 10 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है, खासकर आलिया भट्ट के नए एक्शन अवतार को लेकर।