Home Entertainment कान्स 2026 में ऐश्वर्या राय का जलवा बरकरार, पिंक गाउन में बिखेरा...

कान्स 2026 में ऐश्वर्या राय का जलवा बरकरार, पिंक गाउन में बिखेरा ग्लैमर; आराध्या ने भी जीता दिल

23 May 2026 Fact Recorder

Bollywood Desk: Aishwarya Rai Bachchan ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उन्हें यूं ही “कान्स क्वीन” नहीं कहा जाता। Cannes Film Festival 2026 में अपनी शानदार मौजूदगी से उन्होंने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

पहले दिन ब्लू गाउन में रेड कार्पेट पर उतरकर ऐश्वर्या राय ने ग्लैमरस अंदाज दिखाया था, वहीं अब उनका दूसरा लुक भी सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस बार अभिनेत्री ने लाइट पिंक गाउन पहनकर फैंस का दिल जीत लिया। उनके आउटफिट पर खूबसूरत फ्लोरल डिजाइन और स्टाइलिश रशिंग डिटेलिंग देखने को मिली, जिसने उनके लुक को और खास बना दिया।

52 साल की उम्र में भी ऐश्वर्या राय का स्टाइल और खूबसूरती लोगों को हैरान कर रही है। फैंस सोशल media पर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि उनका ग्लो आज भी वैसा ही है जैसा सालों पहले था।

इस बार कान्स में ऐश्वर्या के साथ उनकी बेटी Aaradhya Bachchan ने भी खास मौजूदगी दर्ज करवाई। आराध्या ने रेड कलर का खूबसूरत गाउन पहना था, जिसके साथ चमकदार केप भी था। मां-बेटी की इस जोड़ी ने इवेंट में खूब सुर्खियां बटोरीं।

दोनों L’Oréal Paris के सालाना ‘Lights on Women’s Worth’ कार्यक्रम में शामिल हुईं। इंटरनेट पर ऐश्वर्या और आराध्या की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस इस जोड़ी को “सबसे खूबसूरत मां-बेटी” बता रहे हैं।