Home Hindi विराट कोहली से अलग होते ही कर्ज में डूबा रेस्टोरेंट, किराया नहीं...

विराट कोहली से अलग होते ही कर्ज में डूबा रेस्टोरेंट, किराया नहीं चुकाने पर लगा ताला

22 अप्रैल 2026 फैक्ट रिकॉर्डर

National Desk:  Virat Kohli के नाम से जुड़ा बेंगलुरु का चर्चित रेस्टोरेंट One8 Commune भारी कर्ज और बकाया किराये के कारण बंद हो गया है। सिविल कोर्ट के आदेश के बाद रेस्टोरेंट पर ताला लगा दिया गया।

रिपोर्ट के अनुसार रेस्टोरेंट का संचालन करने वाली कंपनी ट्रियो हिल्स हॉस्पिटैलिटी पिछले लगभग छह महीनों से किराया नहीं चुका रही थी। किराये, मेंटेनेंस शुल्क और अन्य बकाया को मिलाकर कुल देनदारी 2 करोड़ रुपये से अधिक हो गई थी। इसके बाद बिल्डिंग मालिक ने अदालत का रुख किया, जहां से रेस्टोरेंट को तब तक बंद रखने का आदेश दिया गया जब तक पूरा बकाया जमा नहीं हो जाता।

महत्वपूर्ण बात यह है कि Virat Kohli ने इस विवाद से पहले ही रेस्टोरेंट से अपना संबंध खत्म कर लिया था। उन्होंने अपने ब्रांड “One8” का नाम भी इस आउटलेट से हटा लिया था। बताया जा रहा है कि फायर सेफ्टी नियमों के उल्लंघन और बार-बार मिले नोटिसों के बाद उन्होंने अपनी ब्रांड छवि बचाने के लिए इस प्रोजेक्ट से दूरी बना ली थी।

बेंगलुरु स्थित इस आउटलेट को पहले भी कई नियमों के उल्लंघन को लेकर नोटिस मिल चुके थे। रेस्टोरेंट पर बिना फायर एनओसी के संचालन, निर्धारित समय से अधिक देर तक खुला रखने और धूम्रपान के लिए अलग क्षेत्र नहीं बनाने जैसे आरोप लगे थे। कोहली के अलग होने के बाद ग्राहकों की संख्या भी कम हो गई, जिससे रेस्टोरेंट को लगातार नुकसान उठाना पड़ा।