Home Breaking संस्थान बंद करने पर डिप्टी CM और नेता प्रतिपक्ष के बीच नोकझोंक,...

संस्थान बंद करने पर डिप्टी CM और नेता प्रतिपक्ष के बीच नोकझोंक, आज बजट पर चर्चा का जवाब देंगे सीएम।

21 March 2025: Fact Recorder

हिमाचल विधानसभा की कार्यवाही का संचालन करते हुए स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में संस्थान बंद करने का मामला आज फिर से गूंजा। भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने संस्थान बंद करने का मामला सदन में उठाया।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा, जब से हिमाचल अस्तित्व में आया तब से अब तक ये कांग्रेस की पहली सरकार है जो राजनीतिक द्वेष से काम कर रही है। राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से सैकड़ों संस्थान बंद कर दिए। बीजेपी जहां ने संस्थान खोले और कांग्रेस ने पहले उन्हें डिनोटिफाइ किया। अब वहीं दोबारा संस्थान खोलने जा रहे है।

रणधीर शर्मा ने संस्थान बंद करने के मामले में कहा कि हम करें तो पाप, आप करें तो पुण्य।

CM सुक्खू बजट चर्चा का देंगे जवाब

प्रश्नकाल के बाद मुख्यमंत्री द्वारा पेश 2025-26 के बजट अनुमानों पर चर्चा शुरू होगी। आखिर में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू चार दिन से चल रही इस चर्चा का जवाब देंगे।

सीएम सुक्खू ने बीते 11 मार्च को आगामी वित्त वर्ष का बजट पेश किया है। तीन दिन की चर्चा के दौरान विपक्ष ने सरकार के बजट को झूठ बताया। इस दौरान बीजेपी विधायकों ने सुक्खू सरकार पर तीखे हमले किए।

मुख्यमंत्री सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने इस दौरान कई बार तीखी नोकझोंक देखने को मिली। विपक्ष ने आक्रामक तेवरों के साथ सत्तापक्ष को घेरने का प्रयास किया। आज बजट अनुमानों पर चर्चा संपन्न हो जाएगी। चर्चा के आखिर में सीएम सुक्खू इसका विस्तृत जवाब देंगे।

विपक्ष कर सकता है वॉकआउट

जाहिर है कि रिवायत के तहत विपक्ष मुख्यमंत्री का पूरा जवाब सुने बगैर ही सदन में वॉकआउट कर सकता है।