यमुनानगर में व्यक्ति की गला काटकर हत्या: पत्ता कुट्टी मशीन का काम करता था, भाई पुलिस में तैनात, मोबाइल लोकेशन से मिला शव

21 March 2025: Fact Recorder

मामले की जांच करती जगाधरी सदर पुलिस।

यमुनानगर के मानकपुर इंडस्ट्रियल एरिया में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। जगाधरी सदर पुलिस को शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिला। व्यक्ति के गले पर चाकू से हमला किया गया है। मौके पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार व्यक्ति की जिसकी भारत भूषण के रूप में हुई है। मृतक के पिता जगमाल सिंह मुंडा खेड़ा गांव के पूर्व सरपंच हैं। 40 वर्षीय भारत भूषण पत्ता कुट्टी मशीन का काम करता था। वह अविवाहित था और पैरालाइसिस से पीड़ित था।

हरियाणा पुलिस में तैनात भाई

मृतक के भाई कमलवीर सिंह हरियाणा पुलिस की 112 सेवा में तैनात हैं। पुलिस ने बताया कि भारत भूषण कल शाम से लापता था। परिवार ने रात भर उसकी तलाश की। एसपी कार्यालय यमुनानगर से फोन लोकेशन का पता लगाने पर शव बरामद हुआ।

मृतक की कार भी बरामद

जांच अधिकारी हरिराम सिंह के अनुसार, घटनास्थल से मृतक की सफेद रंग की कार भी मिली है। कार से मोबाइल, शराब की बोतल, पानी की बोतल और सोडा बरामद हुआ है। मृतक के गले पर चाकू से कई बार हमला किया गया है।

थाना प्रभारी तरसेम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है। फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। पुलिस व्यापारिक लेनदेन समेत अन्य एंगल से मामले की जांच कर रही है।