मंडी, 25 नवंबर 2026 Fact Recorder
National Desk : विद्युत उपमंडल मंडी-1 के अतिरिक्त अधिशाषी अभियंता नरेश ठाकुर ने आज यहां बताया कि 27 नवंबर, 2026 (शुक्रवार) को गणपति रोड से मट्ट तक 11 केवी एचटी लाइन एवं एलटी लाइन के पुनर्गठन/स्थानांतरण का कार्य किया जाना प्रस्तावित है।
उन्होंने बताया कि इस कार्य के दृष्टिगत 100 केवीए जीरो चौक तथा 100 केवीए मट्ट के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों मट्ट, अप्पर सैण, गणपति रोड एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में प्रातः 10:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने यह भी बताया कि यदि निर्धारित तिथि को मौसम प्रतिकूल (बारिश इत्यादि) रहता है, तो यह कार्य अगले दिन अर्थात् 28 नवंबर, 2026 को किया जाएगा। उन्होंने सभी संबंधित विद्युत उपभोक्ताओं से सहयोग का अनुरोध किया है।











