Home Haryana CM के काफिले की गाड़ी 200 फीट गहरी खाई में गिरी

CM के काफिले की गाड़ी 200 फीट गहरी खाई में गिरी

मोरनी (हरियाणा) 18 Nov 2026 Fact Recorder

National Desk    : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के काफिले में शामिल एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी मोरनी के पहाड़ी इलाके में हा*दसे का शिकार हो गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हा*दसे के समय गाड़ी में दो कर्मचारी सवार थे, जो गं*भीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना उस समय हुई जब मुख्यमंत्री का काफिला मोरनी के पहाड़ी रास्ते से गुजर रहा था। इसी दौरान फायर ब्रिगेड की गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क से नीचे खाई में गिर गई।

हा*दसे के बाद दोनों घा*यल कर्मचारियों की हालत गं*भीर बताई जा रही है। हालांकि, उनकी पहचान और स्वास्थ्य से जुड़ी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

मोरनी का इलाका पहाड़ी रास्तों और गहरी खाइयों के लिए जाना जाता है। इस हा*दसे ने एक बार फिर पहाड़ी सड़कों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

फिलहाल गाड़ी के अनियंत्रित होने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। क्या यह हा*दसा किसी तकनीकी खराबी के कारण हुआ या इसके पीछे कोई अन्य वजह थी, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।