Home Entertainment माफी के बाद भी नहीं थमा वि*वाद, हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर...

माफी के बाद भी नहीं थमा वि*वाद, हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर सेल का समन

मुंबई: 06 Oct 2026 Fact Recorder
National Desk :  रैपर और म्यूजिक प्रोड्यूसर यो यो हनी सिंह की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही हैं। महाराष्ट्र साइबर सेल ने उन्हें एक विवादित टिप्पणी के मामले में पूछताछ के लिए तलब किया था। हालांकि, हनी सिंह सोमवार को जांच अधिकारी के सामने पेश नहीं हुए।

महाराष्ट्र साइबर सेल के अनुसार, हनी सिंह को नोटिस जारी कर व्यक्तिगत रूप से जांच अधिकारी के सामने उपस्थित होकर अपना बयान दर्ज कराने के लिए कहा गया था। हालांकि, रैपर ने पेश होने के लिए कुछ और समय मांगा है।

यह मामला दिल्ली में आयोजित हनी सिंह के एक म्यूजिक कॉन्सर्ट से जुड़ा है। कार्यक्रम के दौरान उनकी कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसके बाद एक व्यक्ति ने महाराष्ट्र साइबर सेल में हनी सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इसी शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

वायरल वीडियो में हनी सिंह कथित तौर पर लोगों से कारों में से*क्स करने से जुड़ी टिप्पणी करते नजर आए थे। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उनकी आलोचना की।

विवाद बढ़ने के बाद हनी सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर माफी मांगी थी। उन्होंने कहा था कि वायरल वीडियो को इस तरह एडिट किया गया, जिससे कई लोग नाराज हुए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया था कि उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाने, अपमानित करने या नाराज करने का नहीं था।

अपनी सफाई में हनी सिंह ने बताया था कि कार्यक्रम से कुछ दिन पहले उनकी एक प्रतिष्ठित गायनेकोलॉजिस्ट और सेक्सोलॉजिस्ट से बातचीत हुई थी। इस बातचीत में असुरक्षित यौ*न संबंधों के कारण युवा पीढ़ी में बढ़ रही यौ*न संबंधी बीमारियों को लेकर चिंता जताई गई थी।

हनी सिंह के मुताबिक, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जेन-जी के दर्शक मौजूद थे और वह अपनी टिप्पणी के जरिए उन्हें एक संदेश देने की कोशिश कर रहे थे।

फिलहाल महाराष्ट्र साइबर सेल मामले की जांच कर रहा है और हनी सिंह के बयान के लिए अगली तारीख तय किए जाने का इंतजार है।