Home Hindi खंदौली में अलीगढ़ हाईवे पर भीषण हादसा, डंपर-कंटेनर की टक्कर के बाद...

खंदौली में अलीगढ़ हाईवे पर भीषण हादसा, डंपर-कंटेनर की टक्कर के बाद लगी आग; दो की मौ*त, तीन घायल

October 03,2026 Fact Recorder

National Desk:  उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के खंदौली में अलीगढ़ हाईवे पर शनिवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। डंपर और कंटेनर की टक्कर के बाद डंपर में आग लग गई। हादसे में डंपर के चालक और क्लीनर की मौ*त हो गई, जबकि बाइक सवार दो युवकों समेत तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं।

कंटेनर से टकराई बाइक, डंपर में लगी आ*ग

जानकारी के अनुसार, दो युवक बाइक से सब्जी खरीदने के लिए सादाबाद मंडी गए थे। वापस लौटते समय उनके आगे चल रहे कंटेनर ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे बाइक कंटेनर के पीछे जा टकराई और उसमें फंस गई।

दोनों बाइक सवार युवकों ने किसी तरह खुद को बाहर निकाला। इसी दौरान आगे चल रहे कंटेनर के चालक ने भी कूदकर अपनी जान बचा ली।

डंपर चालक और क्लीनर की मौ*त

हादसे के बाद डंपर में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से डंपर के चालक और क्लीनर की मौ*त हो गई। पुलिस ने ड्राइवर सीट से एक शव बरामद कर लिया है, जबकि दूसरे श*व को निकालने का प्रयास किया गया।

पुलिस दोनों मृतकों की पहचान करने में जुटी है।

बाइक सवार दो युवक घायल

हादसे में बाइक सवार सुमित सिंह पुत्र प्रीतम सिंह और सीटू पुत्र दीवान सिंह, दोनों निवासी नगला जालिम, खंदौली, घायल हुए हैं। हादसे में एक अन्य व्यक्ति के भी घायल होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।