मोहाली, 24 सितंबर 2026 Fact Recorder
Punjab Desk: GMADA दफ्तर में लगातार तीसरे दिन जारी ED की कार्रवाई के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कार्यालय के बाहर पहुंचे और पुलिस बैरिकेड हटाकर परिसर में प्रवेश करने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।
रिपोर्ट के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान GMADA कार्यालय के गेट को नुकसान पहुंचा और कुछ प्रदर्शनकारी अंदर पहुंच गए। स्थिति को देखते हुए पुलिस और CRPF की तैनाती बढ़ाई गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित कर प्रदर्शन समाप्त करवाया।
AAP नेताओं ने ED की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए इसे राजनीतिक दबाव की कार्रवाई बताया, जबकि ED की जांच GMADA से जुड़ी कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले में जारी है।













