Home Hindi पंजाब के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत, DA में 8% बढ़ोतरी; सितंबर...

पंजाब के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत, DA में 8% बढ़ोतरी; सितंबर की सैलरी से मिलेगा बढ़ा हुआ भत्ता

चंडीगढ़, 23 सितंबर 2026 Fact Recorder

Punjab Desk:  पंजाब के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने महंगाई भत्ते (DA) में 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है। इस संबंध में पंजाब सरकार के वित्त विभाग की ओर से बुधवार, 23 सितंबर को अधिसूचना जारी कर दी गई है।

अधिसूचना के अनुसार, पंजाब सरकार के कर्मचारियों को 1 सितंबर 2026 से 8 प्रतिशत की बढ़ी हुई दर से महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) देय होगा। यानी बढ़ा हुआ DA सितंबर 2026 की सैलरी से ही लागू माना जाएगा।

42% से बढ़कर 50% हुआ DA

DA में 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद पंजाब के सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 42 प्रतिशत से बढ़कर 50 प्रतिशत हो गया है। इससे कर्मचारियों की मासिक सैलरी में भी बढ़ोतरी होगी।

सरकार के इस फैसले को कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण राहत माना जा रहा है। पिछले कुछ समय से DA के मुद्दे को लेकर कर्मचारियों और सरकार के बीच गतिरोध बना हुआ था। इस मुद्दे को लेकर कर्मचारियों की ओर से विरोध और हड़ताल भी की गई थी तथा मामला अदालत तक पहुंचा था।

अब सरकार की ओर से DA में बढ़ोतरी का फैसला लिए जाने के बाद कर्मचारियों को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है।