Home Himachal भारी भूस्खलन से मंडी बायपास रोड पर यातायात प्रभावित, मंगवाई मार्ग से...

भारी भूस्खलन से मंडी बायपास रोड पर यातायात प्रभावित, मंगवाई मार्ग से डायवर्ट किए वाहन

August 25 ,2026 Fact Recorder

Himachal Desk:  मंडी बायपास रोड स्थित पुल घराट के पास भारी भूस्खलन होने से सड़क पर यातायात प्रभावित हो गया है। पहाड़ी से मलबा और पत्थर सड़क पर आने के कारण वाहनों की आवाजाही में परेशानी पैदा हो गई।

सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने यातायात को मंगवाई मार्ग की ओर डायवर्ट कर दिया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में अनावश्यक आवाजाही से बचें और यात्रा के दौरान वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करें।