August 25,2026 Fact Recorder
Punjab Desk: पटियाला जिले के गांव देधना से राज्यभर में 509 आधुनिक ग्रामीण खेल स्टेडियम जनता को समर्पित किए गए। इन खेल स्टेडियमों में वॉलीबॉल, क्रिकेट और फुटबॉल के मैदानों के साथ आधुनिक जिम तथा खिलाड़ियों के लिए अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
इन स्टेडियमों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराना और उन्हें खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना है। आधुनिक खेल ढांचे से युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा, वहीं गांवों में खेल संस्कृति को भी बढ़ावा मिलेगा।












