August 17,2026 Fact Recorder
Himachal Desk: मंडी में हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी के जिला कार्यालय के बाहर मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने वंदे मातरम के कथित अपमान को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।
जयराम ठाकुर ने मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि राष्ट्र और राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान से जुड़े मामलों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए तथा दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई होनी चाहिए।
उन्होंने इस पूरे मामले को लेकर कांग्रेस नेतृत्व से भी स्थिति स्पष्ट करने की मांग की।













