Home Bollywood भगवंत सिंह कंग की ‘रफ्तार’ OTT पर रिलीज

भगवंत सिंह कंग की ‘रफ्तार’ OTT पर रिलीज

चंडीगढ़: 15 Aug 2026 Fact Recorder

Chandigarh Desk :  पंजाबी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाने वाले लेखक और निर्देशक भगवंत सिंह कंग अब अपनी हिंदी फिल्म ‘रफ्तार’ के साथ दर्शकों के बीच पहुंचे हैं। बदले और थ्रिलर पर आधारित यह फिल्म OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुकी है।

‘फिल्मी अदा’ के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्माण परमजीत सिंह नागरा, भगवंत सिंह कंग और सह-निर्माता सरबजीत कौर (सब्बो) ने किया है।

बदले और इंसाफ की कहानी

फिल्म की कहानी एक युवा जोड़े के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी जिंदगी बदल देने वाले दुश्मन की तलाश में निकलता है। दर्द, गुस्से और इंसाफ की चाह उन्हें अपराध की दुनिया की गहराइयों तक ले जाती है।

निर्देशक भगवंत सिंह कंग के मुताबिक, फिल्म को भावनात्मक कहानी के साथ थ्रिलर के रोमांचक तत्वों से तैयार किया गया है।

फिल्म में नजर आएंगे ये कलाकार

फिल्म के DOP जसजोत गिल हैं, जबकि प्रोजेक्ट हेड गुरप्रीत कौर कंग हैं। कहानी, पटकथा और संवाद एसपी विशाल ने लिखे हैं। फिल्म के गीतकार भगवंत सिंह कंग हैं।

फिल्म की स्टारकास्ट में राणा दराज, अंजलीना राजपूत, अशोक शान, रूपिंदर भांकर, सुनीता रानी, अमृत संधू, भूपिंदरजीत, सोनी सिंह, अशोक सिंगला और अमदाद अली समेत कई कलाकार शामिल हैं।

भगवंत सिंह कंग इससे पहले ‘मुर्गाबिया’, ‘काली बोली रात’, ‘पुत्तां दे व्यापारी’, ‘पौड़ी’, ‘पुत्त वंडाऊण जमीणां’ और ‘गुनाहां दे रंग’ जैसी फिल्मों के निर्देशन से भी चर्चा में रहे हैं।