August 14,2026 Fact Recorder
Politics Desk: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने दावा किया है कि उनका WhatsApp अकाउंट बंद कर दिया गया है। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के जरिए साझा की। अजय राय ने इस कार्रवाई को लेकर भाजपा सरकार पर राजनीतिक दबाव बनाने का आरोप लगाया है।
अजय राय ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों, कथित घोटालों और नाकामियों के खिलाफ आवाज उठाने की वजह से उनके साथ यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक दबाव के चलते उनका WhatsApp अकाउंट बैन किया गया और उन्हें रिव्यू का अधिकार भी नहीं दिया गया।
उन्होंने कहा कि डिजिटल माध्यमों के जरिए चाहे जितने भी दबाव बनाने के प्रयास किए जाएं, कांग्रेस जनता से जुड़े मुद्दों को सड़क से लेकर संसद तक उठाती रहेगी।
अजय राय ने WhatsApp और Meta से उनका अकाउंट तत्काल बहाल करने की मांग की है। हालांकि, अकाउंट बंद किए जाने के कारणों को लेकर WhatsApp या Meta की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।













