जालंधर 13 Aug 2026 AJ DI Awaaj
Punjab Desk : जालंधर के अवतार नगर इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और पिता पर क्रिकेट बैट और चाकू से ह*मला कर दिया, जिससे दोनों की मौ*त हो गई।
बताया जा रहा है कि आरोपी ने पहले अपनी पत्नी पर ह*मला किया। उसे बचाने के लिए पहुंचे पिता पर भी आरोपी ने हम*ला कर दिया। दोनों को गं*भीर चोटें आईं और उनकी मौ*त हो गई।
घटना का सबसे दर्दनाक पहलू यह बताया जा रहा है कि स्कूल से घर लौटे जुड़वा बच्चों ने अपनी मां और दादा को घर के अंदर गंभीर हालत में देखा। घबराए बच्चों ने दौड़कर पड़ोसी को घटना की जानकारी दी।
वारदात के बाद आरोपी कथित तौर पर बैग लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ह*त्या के कारणों और आरोपी की तलाश को लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है। मामले की पूरी तस्वीर पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।













