August 10,2026 Fact Recorder
Health Desk: फूड सेफ्टी विभाग ने कई होटलों में इंस्पेक्शन के दौरान खाद्य सुरक्षा को लेकर बड़ी लापरवाही का खुलासा किया। यूबी सिटी स्थित होटल स्काई में जांच के दौरान 45 किलो सड़ा हुआ चिकन, 6 किलो वेजिटेबल कटलेट और 15 लीटर इस्तेमाल किया हुआ कुकिंग ऑयल बरामद किया गया।
खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और स्वच्छता में सामने आई इस लापरवाही के बाद विभाग ने कार्रवाई की। जांच अभियान से होटल संचालकों में हड़कंप मच गया है। विभाग ने खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए सख्ती बरतने के संकेत दिए हैं।












