हरियाणा: 08 Aug 2026 Fact Recorder
National Desk : पंजोखरा साहिब गुरुद्वारा परिसर के बाहर गुरसिमरन सिंह मंड को लेकर विवाद के बाद तनाव की स्थिति पैदा हो गई। इस दौरान हुए ह*मले में गुरसिमरन मंड, उनके बेटे और दो एसआई घा*यल हो गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि मंड की कार से कुछ लोगों को टक्कर लगी या उनके पैरों पर वाहन चढ़ाने की कोशिश की गई और कथित तौर पर अपशब्द भी कहे गए। वहीं, गुरसिमरन मंड ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि वह गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने गए थे, लेकिन भीड़ ने अचानक उन पर ह*मला कर दिया और उनकी कार में तोड़फोड़ की।
पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच कर रही है। अंबाला कैंट के डीएसपी कुलदीप सिंह के अनुसार, जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।











