Home Hindi दिल्ली में बड़ा हादसा टला! खुले नाले में गिरे 3 स्कूली बच्चे,...

दिल्ली में बड़ा हादसा टला! खुले नाले में गिरे 3 स्कूली बच्चे, ऑटो चालक और लोगों ने बचाई जान

7 August 2026 Fact Recorder

National Desk:  राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रशासनिक लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। वजीराबाद थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव में स्कूल से घर लौट रहे तीन स्कूली बच्चे सड़क किनारे खुले फ्लड ड्रेन (नाले) में गिर गए। इस पूरी घटना का सीसीटीवी  सामने आया है, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया।

वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चे सड़क पर चलते हुए अचानक संतुलन खो देते हैं और एक-एक कर खुले नाले में गिर जाते हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। उस समय सड़क पर ट्रैफिक जाम होने के कारण आसपास मौजूद लोगों की नजर तुरंत बच्चों पर पड़ी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक ऑटो चालक ने बिना देर किए नाले में उतरकर बच्चों को बाहर निकालना शुरू किया। स्थानीय लोगों ने भी उसकी मदद की और कुछ ही मिनटों में तीनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय रहते राहत मिलने से एक बड़ा हादसा टल गया।

इस घटना ने एक बार फिर राजधानी में खुले पड़े नालों और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हर साल मानसून से पहले नालों को ढकने और सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने के दावे किए जाते हैं, लेकिन कई स्थानों पर खुले फ्लड ड्रेन अब भी लोगों, खासकर बच्चों, के लिए जानलेवा बने हुए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ऐसे खुले नालों को तुरंत ढकने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।