29 July 2026 Fact Recorder
Punjab Desk: मुख्यमंत्री भगवंत मान की कम संपत्ति को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच आम आदमी पार्टी के विधायक धालीवाल ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की सादगी और ईमानदार छवि ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है।
धालीवाल ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में पारदर्शिता और ईमानदारी सबसे महत्वपूर्ण होती है। उनका कहना था कि भगवंत मान ने हमेशा जनता के हितों को प्राथमिकता दी है और उनकी संपत्ति को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब उनका सार्वजनिक जीवन खुद देता है।
उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि लोगों का ध्यान वास्तविक मुद्दों से भटकाने के बजाय विकास और सरकार के कामकाज पर चर्चा होनी चाहिए।













