14 July 2026 Fact Recorder
National Desk: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक कार्यक्रम के दौरान बड़ा दावा करते हुए कहा कि वह अब ‘उड़ने वाली बसें’ लाने की तैयारी कर रहे हैं।उन्होंने कहा, “मैं अब उड़ने वाली बसें लाने वाला हूं। पानी में उतरने वाला हवाई जहाज भी लाया था… मैं खुद समुद्र में उतरा था।”
हालांकि, उन्होंने उड़ने वाली बसों की लॉन्चिंग, तकनीक या समयसीमा को लेकर कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है।अगर यह योजना साकार होती है, तो भारत के परिवहन क्षेत्र में एक नई क्रांति देखने को मिल सकती है। यह भविष्य की परिवहन व्यवस्था को नई दिशा देने वाला कदम साबित हो सकता है।













