Home Hindi अंबाजी मंदिर में दान राशि को लेकर बड़ा विवाद! नोट छिपाने का...

अंबाजी मंदिर में दान राशि को लेकर बड़ा विवाद! नोट छिपाने का वीडियो वायरल

14 July 2026 Fact Recorder

National Desk:  गुजरात के प्रसिद्ध अंबाजी मंदिर में दान राशि की गिनती के दौरान कथित अनियमितता का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक कर्मचारी पर नोटों को अपने पैरों के नीचे छिपाने का आरोप लगाया गया है। मंदिर प्रशासन की शिकायत के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी तथ्यों की पड़ताल कर रही है।