होशियारपुर/हरियाणा, 02 जुलाई 2026 Fact Recorder
Punjab Desk: शामचुरासी विधानसभा हलके के काहलवां गांव में कार्यक्रम के दौरान पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने गांव वासियों की समस्याएं सुनीं और पंचायत को विकास कार्यों के लिए चेक भी दिया। इस मौके पर पंचायत सदस्य आम आदमी पार्टी में भी शामिल हुए। इस समय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि लोगों से मिले प्यार, विश्वास और सहयोग के लिए मैं सभी गांव वासियों का दिल से शुक्रिया अदा करता हूं। उन्होंने आगे कहा कि गांव के विकास कार्यों को और गति देने के लिए पंचायत को विकास कार्यों के लिए पैसे की कमी नहीं होने दी जाएगी। मंत्री रवजोत सिंह ने कहा कि यह रकम गांव में बुनियादी सुविधाओं, गलियों और नालियों, सफाई, पीने के पानी, स्ट्रीट लाइटों और अन्य जरूरी विकास कार्यों को और मजबूत करने पर खर्च की जाएगी, ताकि हर गांव वासी को रहने की बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि मुखयमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार ने राज्य के गांवों में विकास कार्यों के लिए रिकॉर्ड फंड जारी किए हैं। आज हर गांव में लोगों की जरूरतों और प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्य किए जा रहे हैं और सरकार का मकसद सिर्फ घोषणा करना नहीं बल्कि हर वादे को जमीनी स्तर पर पूरा करना है। मंत्री रवजोत सिंह ने कहा कि ‘लोक मिलनी’ जैसे प्रोग्राम का मकसद लोगों और सरकार के बीच की दूरी को कम करना है, इन प्रोग्राम के जरिए लोगों की समस्याओं को मौके पर सुनकर उन्हें हल करने के लिए तुरंत कार्रवाई की जा रही है। इस मौके पर इंदरजीत कौर सरपंच, मनप्रीत सिंह पंच, गुरनाम सिंह पंच, सुखविंदरपाल सिंह पंच, प्रीतम कौर पंच, सरबजीत कौर पंच, कैप्टन हरतेक सिंह, गुरमुख सिंह साबी, अकबाल सिंह नंबरदार, काबल सिंह नंबरदार, सतनाम सिंह फौजी, धरमिंदर सिंह फौजी, गुरपिंदरजीत सिंह, सतिंदरजीत सिंह, गुरदेव सिंह, गुरदीप सिंह फौजी, हरजिंदर कौर आदि बड़ी संखया में गांव वासी मौजूद थे।
कैप्शन- मंत्री रवजोत सिंह गांव वासियों को विकास कार्यों के लिए चेक सौंपते हुए।













