महाराष्ट्र 27 June 2026 Fact Recorder
National Desk : सरकार ने केतन अग्रवाल ह*त्या*कांड की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने का फैसला किया है। शुक्रवार को केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात कर जल्द न्याय की मांग की, जिसे मुख्यमंत्री ने स्वीकार कर लिया।
मुख्यमंत्री ने इस मामले को बेहद चौंकाने वाला बताते हुए कहा कि यह केवल एक आपराधिक घटना नहीं, बल्कि समाज के लिए गंभीर चिंतन का विषय है। उन्होंने 26/11 मुंबई हमलों के मामले में सरकारी वकील रहे उज्ज्वल निकम को इस केस की पैरवी की जिम्मेदारी भी सौंपी है।
26 वर्षीय केतन अग्रवाल की 18 जून को पुणे के पास लोहगढ़ किले की खाई में गिरने से मौ*त हुई थी। शुरुआत में इसे हादसा माना गया, लेकिन बाद में पुलिस जांच में आरोप लगा कि उनकी मंगेतर सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी ने मिलकर उन्हें खाई में धक्का दिया था।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिर*फ्तार कर ह*त्या और आप*राधिक साजिश के आरोप में मामला दर्ज किया है। जांच में सीसीटीवी फुटेज, कॉल रिकॉर्ड और अन्य डिजिटल साक्ष्यों का सहारा लिया गया। पुलिस का दावा है कि केतन की ह*त्या की पहले भी कोशिश की गई थी। फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस हिरासत में हैं।













