Home Hindi SRH से हार के बाद भी CSK की उम्मीदें जिंदा, ऐसे मिल...

SRH से हार के बाद भी CSK की उम्मीदें जिंदा, ऐसे मिल सकता है प्लेऑफ का टिकट

19 May 2026 Fact Recorder

Sports Desk:  IPL 2026 में Chennai Super Kings को Sunrisers Hyderabad के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, लेकिन इसके बावजूद टीम की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें अभी खत्म नहीं हुई हैं। हालांकि अब चेन्नई का रास्ता काफी मुश्किल हो गया है और उसे दूसरे मुकाबलों के नतीजों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा।

अब तक Royal Challengers Bengaluru, सनराइजर्स हैदराबाद और Gujarat Titans प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं। ऐसे में चौथे और आखिरी स्थान के लिए कई टीमों के बीच मुकाबला बना हुआ है।

चेन्नई सुपर किंग्स के पास अब 12 मैचों में 13 अंक हैं और टीम अंक तालिका में छठे स्थान पर है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए CSK को अपना आखिरी लीग मैच हर हाल में जीतना होगा। अगर टीम ऐसा करती है तो उसके 14 अंक हो जाएंगे, लेकिन सिर्फ जीत काफी नहीं होगी।

CSK की उम्मीदें तभी जिंदा रहेंगी जब Punjab Kings अपने अंतिम मुकाबले में हार जाए। ऐसी स्थिति में पंजाब 13 अंकों पर ही रह जाएगा। इसके अलावा Rajasthan Royals को अपने बचे हुए दो मैचों में कम से कम एक हार झेलनी होगी, ताकि वह 14 अंकों से आगे न निकल सके।

वहीं Kolkata Knight Riders को भी अपने आखिरी मुकाबले में हारना होगा। दूसरी ओर Delhi Capitals का नेट रन रेट कमजोर होने की वजह से फिलहाल CSK के लिए बड़ा खतरा नहीं माना जा रहा।

चेन्नई के लिए एक और अहम चुनौती नेट रन रेट है, जो सनराइजर्स के खिलाफ हार के बाद निगेटिव में चला गया है। ऐसे में टीम को सिर्फ जीत ही नहीं, बल्कि बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी।

अगर बाकी समीकरण CSK के पक्ष में जाते हैं और टीम अपना अंतिम मुकाबला जीत लेती है, तो प्लेऑफ का टिकट हासिल कर सकती है।