Home Hindi CSK की हार के बाद ईशान किशन का अंदाज चर्चा में, सीटी...

CSK की हार के बाद ईशान किशन का अंदाज चर्चा में, सीटी बजाकर फैंस को किया ट्रोल?

19 May 2026 Fact Recorder

Sports Desk:  IPL 2026 में चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को हरा दिया। इस जीत में ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अहम भूमिका निभाई और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। हालांकि मैच के बाद उनकी कुछ हरकतों को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है।

मैच खत्म होने के बाद ईशान किशन को CSK खिलाड़ियों से हाथ मिलाने के दौरान स्टैंड्स में मौजूद चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस की तरफ देखकर सीटी बजाते हुए देखा गया। उसी समय MS Dhoni मैदान पर SRH के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ से मिल रहे थे। ईशान की इस हरकत को कई लोग CSK फैंस को चिढ़ाने की कोशिश के तौर पर देख रहे हैं।

इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में ईशान किशन को दर्शकों की ओर इशारा करते हुए भी देखा गया, जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि उन्होंने फैंस को स्टेडियम से जाने का संकेत दिया।

दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स के समर्थक अपनी टीम को चीयर करने के लिए सीटी बजाते हैं और उन्हें “व्हिसिल पोडू” फैंस के नाम से जाना जाता है। ऐसे में मैच के बाद ईशान का सीटी बजाना चर्चा का विषय बन गया।

अगर मुकाबले की बात करें तो Sunrisers Hyderabad की जीत में ईशान किशन ने 47 गेंदों में 70 रन की शानदार पारी खेली। उनकी इस पारी में 7 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। यह इस सीजन में उनके बल्ले से निकली पांचवीं फिफ्टी थी।