Home Himachal चुनावों के लिए 538 मतदान अधिकारी-कर्मचारी और 180 पुलिस कर्मी तैनात

चुनावों के लिए 538 मतदान अधिकारी-कर्मचारी और 180 पुलिस कर्मी तैनात

मंडी, 16 मई 2026 Fact Recorder

Himachal Desk :  जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि 17 मई को होने वाले शहरी निकाय चुनावों के लिए जिले भर में मतदान दलों की तैनाती, सुरक्षा व्यवस्था तथा मतदान केन्द्रों की स्थापना का कार्य पूरा कर लिया गया है। चुनाव प्रक्रिया के संचालन के लिए 538 मतदान अधिकारी एवं कर्मचारियों तथा 180 पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। जिले में कुल 63112 मतदाताओं के लिए 90 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि नगर निगम मंडी के 14 वार्डों सहित नगर परिषद सुंदरनगर, जोगिन्द्रनगर, नेरचौक, सरकाघाट तथा नगर पंचायत रिवालसर और करसोग में चुनाव होंगे। नगर निगम मंडी में 42 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं तथा यहां 29244  मतदाता हैं। नगर निगम क्षेत्र में मतदान के लिए 36 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं, जहां चुनाव ड्यूटी के लिए 238 मतदान अधिकारी-कर्मचारी तथा 72 पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है।

उपायुक्त ने बताया कि नगर परिषद सुंदरनगर में 31 उम्मीदवार, नगर परिषद जोगिन्द्रनगर में 17, नगर परिषद नेरचौक में 35, नगर परिषद सरकाघाट में 25, नगर पंचायत रिवालसर में 16 तथा नगर पंचायत करसोग में 16 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

उन्होंने बताया कि नगर परिषद सुंदरनगर में 16889 मतदाताओं के लिए 20 मतदान केन्द्र, नगर परिषद जोगिन्द्रनगर में 4041 मतदाताओं के लिए 7 मतदान केन्द्र, नगर परिषद नेरचौक में 6859 मतदाताओं के लिए 9 मतदान केन्द्र, नगर परिषद सरकाघाट में 3794 मतदाताओं के लिए 7 मतदान केन्द्र, नगर पंचायत रिवालसर में 923 मतदाताओं के लिए 6 मतदान केन्द्र तथा नगर पंचायत करसोग में 1362 मतदाताओं के लिए 5 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं।