Home Entertainment नो एंट्री 2’ में होगी बड़ा धमाका! वरुण धवन के साथ शाहिद...

नो एंट्री 2’ में होगी बड़ा धमाका! वरुण धवन के साथ शाहिद कपूर की एंट्री की चर्चा तेज

13 May 2026 Fact Recorder 

Bollywood Desk: बॉलीवुड की सुपरहिट कॉमेडी फिल्म No Entry के सीक्वल को लेकर नई अपडेट सामने आई है। Anees Bazmee के निर्देशन में बन रही No Entry 2 की कास्टिंग पर तेजी से काम चल रहा है। पहले से ही Varun Dhawan का नाम फिल्म के लिए तय माना जा रहा था, वहीं अब Shahid Kapoor की एंट्री की खबरें चर्चा में हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स ने शाहिद कपूर से फिल्म को लेकर बातचीत शुरू कर दी है। अभिनेता को फिल्म का बेसिक आइडिया सुनाया जा चुका है और जल्द ही उन्हें पूरी स्क्रिप्ट भी सुनाई जाएगी। अगर सबकुछ योजना के मुताबिक रहा, तो फिल्म 2026 के अंत तक फ्लोर पर जा सकती है।

बताया जा रहा है कि फिल्म में वरुण धवन और शाहिद कपूर की जोड़ी को खास अंदाज में पेश किया जाएगा। मेकर्स दोनों एक्टर्स की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को वैसा मनोरंजक बनाना चाहते हैं, जैसा Salman Khan और Aamir Khan की जोड़ी Andaz Apna Apna में देखने को मिली थी।

साल 2005 में रिलीज हुई ‘नो एंट्री’ में Anil Kapoor, सलमान खान, Bipasha Basu, Esha Deol और Lara Dutta जैसे सितारे नजर आए थे। फिल्म को Boney Kapoor ने प्रोड्यूस किया था और अब वही इसके सीक्वल पर भी काम कर रहे हैं।

हालांकि, अभी फिल्म की पूरी स्टारकास्ट फाइनल नहीं हुई है, लेकिन शाहिद कपूर की संभावित एंट्री ने फैन्स की उत्सुकता जरूर बढ़ा दी है।