Home Business Gold Rate Today: सोना-चांदी दोनों महंगे, जानें आज के ताजा भाव

Gold Rate Today: सोना-चांदी दोनों महंगे, जानें आज के ताजा भाव

12 May 2026 Fact Recorder

Business Desk:  मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव, शेयर बाजार में गिरावट और रुपये की कमजोरी के बीच 12 मई 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है। दिल्ली, मुंबई और लखनऊ समेत कई बड़े शहरों में गोल्ड और सिल्वर के रेट बढ़े हैं।

Gold के दाम दिल्ली में करीब 200 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़े, जबकि Silver की कीमतों में भी जोरदार उछाल देखा गया। MCX पर जून 2026 गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट 299 रुपये चढ़कर 1,53,953 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं जुलाई सिल्वर कॉन्ट्रैक्ट 3,514 रुपये बढ़कर 2,81,825 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया।

मुंबई में सोने का भाव करीब 1,54,420 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का रेट 2,82,240 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया। वहीं लखनऊ में सोना 1,54,410 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,81,890 रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गई।

विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक अनिश्चितता और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग के कारण सोने-चांदी में तेजी बनी हुई है।