12 May 2026 Fact Recorder
International Desk: Pakistan और Bangladesh ने 10 साल के रक्षा समझौते पर सहमति जताई है, जिसके तहत दोनों देश एक-दूसरे के साथ खुफिया जानकारी साझा करेंगे। 1971 के बाद पहली बार दोनों देशों के बीच इस तरह का बड़ा रक्षा समझौता हुआ है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह डील पाकिस्तान के गृह मंत्री Mohsin Naqvi के ढाका दौरे के दौरान हुई। समझौते पर बांग्लादेश की ओर से Salahuddin Ahmed ने हस्ताक्षर किए।
10 बिंदुओं वाले इस रक्षा समझौते में आतंकवाद के खिलाफ संयुक्त सहयोग, सैन्य खुफिया जानकारी साझा करना और फर्जी पासपोर्ट व दस्तावेजों पर रोक लगाने के लिए तकनीकी सहयोग शामिल है। दोनों देश सुरक्षा और आतंकवाद विरोधी रणनीतियों पर आगे भी मिलकर काम करेंगे।
बताया जा रहा है कि Sheikh Hasina के सत्ता से हटने के बाद दोनों देशों के रिश्तों में तेजी से नजदीकी बढ़ी है। नई सरकार के दौरान व्यापारिक और रक्षा सहयोग को लेकर कई कदम उठाए गए हैं।













