12 May 2026 Fact Recorder
Sports Desk: Axar Patel पर Board of Control for Cricket in India ने IPL 2026 में स्लो ओवर रेट के चलते 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई Delhi Capitals और Punjab Kings के बीच खेले गए मुकाबले के बाद की गई।
यह इस सीजन में अक्षर पटेल का पहला स्लो ओवर रेट मामला है, इसलिए उन्हें न्यूनतम सजा मिली। इससे पहले Shreyas Iyer, Hardik Pandya, Shubman Gill और Ruturaj Gaikwad जैसे कप्तानों पर भी इसी वजह से जुर्माना लगाया जा चुका है।
हालांकि, मैच में अक्षर पटेल ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 56 रन की अहम पारी खेली और दिल्ली की जीत में बड़ी भूमिका निभाई। 211 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली ने पंजाब को 3 विकेट से हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें कायम रखीं।













