27 अप्रैल 2026 Fact Recorder
International Desk: खैबर पख्तूनख्वा में प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) को बड़ा झटका लगा है। संगठन के टॉप कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की अज्ञात हमलावरों ने गो*ली मारकर ह*त्या कर दी।
सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक, हमलावरों ने अचानक हमला करते हुए अफरीदी पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। हमले की तेजी इतनी ज्यादा थी कि उसे संभलने या भागने का कोई मौका नहीं मिला। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए और इलाके के दुर्गम हिस्सों में छिप गए।
बताया जा रहा है कि अफरीदी, हाफिज सईद का करीबी सहयोगी था और संगठन की संरचना में अहम भूमिका निभाता था। उसकी गिनती लश्कर के प्रभावशाली कमांडरों में होती थी।
यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब पिछले एक साल में खैबर पख्तूनख्वा में हिंसा की घटनाओं में तेज़ बढ़ोतरी हुई है। यहां आतंकियों और सुरक्षाबलों—दोनों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। अफरीदी की ह*त्या के तरीके को देखते हुए इसे एक सुनियोजित टारगेट किलिंग माना जा रहा है, हालांकि अभी तक किसी भी संगठन ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है।
सूत्रों का कहना है कि यह हमला हाल के महीनों में आतंकियों को निशाना बनाकर की जा रही ह*त्याओं की एक श्रृंखला का हिस्सा हो सकता है। इससे पहले 2025 में लश्कर से जुड़े एक अन्य नेता की भी इसी तरह गो*ली मारकर हत्या कर दी गई थी।
फिलहाल, पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियां हमलावरों की तलाश में जुटी हैं। माना जा रहा है कि अफरीदी की मौ*त से इलाके में लश्कर-ए-तैयबा की गतिविधियों और उसकी ऑपरेशनल चेन पर असर पड़ सकता है।













