Home Himachal पैरा मिलिट्री वेलफेयर बोर्ड के गठन की घोषणा के लिए मुख्यमंत्री का...

पैरा मिलिट्री वेलफेयर बोर्ड के गठन की घोषणा के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया

शिमला 24 मार्च, 2026 Fact Recorder

Himachal Desk:  हिमाचल प्रदेश राज्य एक्स-पैरा मिलिट्री कॉर्डिनेशन एंड वेलफेयर एसोसिएशन ने बजट 2026-27 में पैरा मिलिट्री वेलफेयर बोर्ड के गठन की ऐतिहासिक घोषणा के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया है।
एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने आज यहां मुख्यमंत्री से भेंट कर उन्हें इस अवसर पर सम्मानित किया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इस निर्णय से लंबे समय से लंबित मांग पूरी हुई है और इससे पैरा मिलिट्री फोर्सिस के कर्मियों, वीर नारियों तथा उनके परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा। यह पहल मुख्यमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व और पैरा मिलिट्री समुदाय के प्रति उनकी संवेदनशीलता को प्रदर्शित करती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस कदम से पैरा मिलिट्री परिवारों में आशा की नई किरण जागृत हुई है।
प्रतिनिधिमंडल ने इस मुद्दे को प्रभावी ढंग से उठाने और इस मांग को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया का भी विशेष आभार व्यक्त किया तथा अन्य विधायकों के सहयोग के लिए भी धन्यवाद दिया। एसोसिएशन ने कहा कि पैरा मिलिट्री वेलफेयर बोर्ड का गठन राज्य में पैरा मिलिट्री समुदाय के कल्याण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार, पूर्व सैनिकों और पैरा मिलिट्री कर्मियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।