Home Entertainment Hrithik Roshan ने कजिन की शादी में किया धमाकेदार डांस, सुजैन खान...

Hrithik Roshan ने कजिन की शादी में किया धमाकेदार डांस, सुजैन खान भी शामिल

24 दिसंबर, 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

Bollywood Desk:  बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन ने मंगलवार, 23 दिसंबर 2025 को अपने कजिन ईशान रोशन की शादी में परिवार और दोस्तों के साथ जमकर एन्जॉय किया। सोशल मीडिया पर बारात के कई वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें ऋतिक को ढोल की थाप पर नाचते और खुशी से झूमते देखा जा सकता है।

ईशान रोशन ने अपनी मंगेतर ऐश्वर्या सिंह के साथ शादी की। शादी की तस्वीरें फिल्म मेकर और एक्टर राकेश रोशन ने इंस्टाग्राम पर साझा कीं, जिसमें न्यूली वेड कपल परिवार के साथ पोज देते नजर आए। रोशन परिवार के सभी सदस्य ट्रेडिशनल कपड़ों में दिखाई दिए।

वायरल वीडियो में ऋतिक अपने दोनों बेटों के साथ शादी समारोह में एंट्री करते नजर आए। उन्होंने स्टाइलिश लेकिन सिंपल ट्रेडिशनल ड्रेस पहनी थी और कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए पोज भी दिए। वीडियो में उन्हें एनर्जेटिक बीट्स पर नाचते और शादी की खुशियों का लुत्फ उठाते देखा जा सकता है।

इस खास मौके पर ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन खान भी दिखाई दीं। सुजैन अपने बॉयफ्रेंड अर्स्लान गोनी के साथ कैमरे के सामने मुस्कुराते पोज देती नजर आईं। गोल्डन लहंगे में सुजैन बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

ज्ञात हो कि ईशान रोशन ने 20 दिसंबर 2025 को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड ऐश्वर्या सिंह के साथ सगाई समारोह भी किया था। इसके तुरंत बाद मेहंदी की रस्म आयोजित की गई, जिसने फैंस को रोशन परिवार के उत्सवपूर्ण और घनिष्ठ पलों की झलक दी।