GDP के सुपर बूस्टर का असर! शेयर बाजार ने बनाया नया लाइफटाइम हाई, निवेशकों की झोली में आए 3 लाख करोड़ रुपये

GDP के सुपर बूस्टर का असर! शेयर बाजार ने बनाया नया लाइफटाइम हाई, निवेशकों की झोली में आए 3 लाख करोड़ रुपये

01 दिसंबर, 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

Business Desk:  मजबूत GDP आंकड़ों ने सोमवार को शेयर बाजार में जबरदस्त रौनक ला दी। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 450 अंकों से ज्यादा उछलकर 86,150 के पार और निफ्टी 26,300 के ऊपर पहुंचकर नए लाइफटाइम हाई पर पहुंच गए। इस तेजी से निवेशकों की संपत्ति में 3 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई।
सरकार द्वारा जारी दूसरी तिमाही की GDP ग्रोथ 8% से अधिक रहने की घोषणा ने बाजार को बड़ा सपोर्ट दिया, जिसका सीधा प्रभाव सोमवार की तेजी में दिखा।

रिकॉर्ड लेवल पर सेंसेक्स–निफ्टी
सेंसेक्स: 452 अंकों की तेजी के साथ 86,159.02 — नया लाइफटाइम हाई
निफ्टी: 123 अंकों की तेजी के साथ 26,325.80 — रिकॉर्ड ओपनिंग
स्मॉल-कैप और मिड-कैप शेयरों में भी मजबूती रही।

कौन से शेयर चमके?
टॉप गेनर्स: BEL, टाटा मोटर्स, SBI, टाटा स्टील, HCL टेक
लूजर्स: बजाज फाइनेंस, ITC, टाइटन

ग्लोबल मार्केट्स का सपोर्ट
थैंक्सगिविंग के बाद अमेरिकी बाजारों में तेजी
एशियाई बाजार स्थिर, जापानी निक्केई में गिरावट
सोना गिरा, लेकिन चांदी रिकॉर्ड हाई पर

कच्चा तेल और रुपये पर असर
OPEC+ फैसले के बाद तेल 1.5% चढ़ा
विदेशी निवेशकों की बिकवाली से रुपया दबाव में
भारत की मजबूत GDP ग्रोथ ने घरेलू बाजारों में भरोसा बढ़ाया है और 2025 के आखिरी महीने की धमाकेदार शुरुआत की है।