14 नवंबर, 2025 फैक्ट रिकॉर्डर
Bollywood Desk: 60 की उम्र से पहले दिखाया दम, सलमान खान की फिटनेस ने उड़ाए होश—Da-Bangg टूर से पहले शेयर की चौंकाने वाली फोटो बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान 60 की उम्र में भी अपनी शानदार फिटनेस से सभी को चौंका रहे हैं। Da-Bangg टूर की शुरुआत से पहले उन्होंने एक फोटो शेयर की जिसमें वे हाई-स्ट्रेच करते दिखाई दे रहे हैं। कैज़ुअल जीन्स और टी-शर्ट में सलमान का स्वैग देखते ही बनता है। फैंस उनकी फिटनेस देखकर हैरान हैं और लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं।
14 नवंबर से शुरू हो रहे टूर के चलते सलमान फिलहाल बिग बॉस 19 होस्ट करते नजर नहीं आएंगे। वहीं सोनाक्षी सिन्हा इस बार द-बैंग टूर का हिस्सा नहीं होंगी, उनकी जगह तमन्ना भाटिया शामिल हुई हैं।













