Home Entertainment महिमा चौधरी की 18 वर्षीय बेटी अर्याना का क्यूट लुक वायरल, सोशल...

महिमा चौधरी की 18 वर्षीय बेटी अर्याना का क्यूट लुक वायरल, सोशल मीडिया पर फिर बनी चर्चा का केंद्र

महिमा चौधरी की 18 वर्षीय बेटी अर्याना का क्यूट लुक वायरल, सोशल मीडिया पर फिर बनी चर्चा का केंद्र

14 नवंबर, 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

Bollywood Desk:  बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी इन दिनों दो वजहों से चर्चा में हैं—पहली, उनकी आने वाली रोमांटिक फिल्म जिसमें वे संजय मिश्रा संग नजर आएंगी, और दूसरी उनकी 18 वर्षीय बेटी अर्याना चौधरी। अर्याना का स्कूल से सामने आया एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है। वीडियो में वे अपनी दोस्त के साथ पंजाबी गाने “कंगना तेरा नी” पर डांस करती दिख रही हैं।

फैंस उनके लुक और एक्सप्रेशन देखकर हैरान हैं और उन्हें महिमा की ‘कार्बन कॉपी’, ‘मिनी महिमा’ और यहां तक कि ‘सेलेना गोमेज जैसी’ बता रहे हैं। महिमा ने 2024 में फिल्मों में कमबैक किया था और इन दिनों संजय मिश्रा संग अपनी नई फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं।