पंजाब CM भगवंत मान बीमार, कैबिनेट की अहम बैठक रद्द

पंजाब CM भगवंत मान बीमार, कैबिनेट की अहम बैठक रद्द

05 सितम्बर 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

Punjab Desk: बाढ़ संकट के बीच सीएम भगवंत मान की तबीयत बिगड़ी, कैबिनेट बैठक रद्द                  एक ओर पंजाब भीषण बाढ़ संकट से जूझ रहा है, वहीं मुख्यमंत्री भगवंत मान की सेहत को लेकर चिंताजनक खबर सामने आई है। उनकी तबीयत बिगड़ने के कारण आज शाम 4 बजे निर्धारित पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक रद्द करनी पड़ी। बैठक की नई तारीख का फिलहाल ऐलान नहीं हुआ है।

सीएम मान की बीमारी को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया कि उन्हें वायरल, संक्रमण या किसी अन्य गंभीर समस्या ने प्रभावित किया है। संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही सीएमओ की ओर से मेडिकल बुलेटिन जारी किया जाएगा।

फिलहाल मुख्यमंत्री का इलाज चंडीगढ़ स्थित सीएम आवास पर ही चल रहा है, जहां डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं। चिकित्सकों की सलाह पर उनके सभी दौरे, खासकर बाढ़ प्रभावित इलाकों के, स्थगित कर दिए गए हैं।

बीते दिनों तक सीएम मान लगातार बाढ़ प्रभावित जिलों का दौरा कर रहे थे और पीड़ितों से मुलाकात कर उनका हालचाल ले रहे थे। लेकिन अब बिगड़ती तबीयत के चलते उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है।

AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को पंजाब का दौरा किया और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। वह सीएम मान के साथ जाने वाले थे, लेकिन स्वास्थ्य कारणों से मान शामिल नहीं हो पाए। केजरीवाल ने सीएम आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की और उनकी सेहत की जानकारी ली। इस दौरान कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा भी मौजूद रहे।

गौरतलब है कि इससे पहले भी सीएम भगवंत मान को कई बार स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हो चुकी हैं। उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल और दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है। उनकी नियमित मेडिकल जांच भी जारी रहती है।