Home Himachal अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 समारोह अब टाउन हॉल में होगा आयोजित

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 समारोह अब टाउन हॉल में होगा आयोजित

मंडी,20 जून 2025 फैक्टर रिकॉर्डर

Himachal Desk: 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का जिला स्तरीय मुख्य समारोह अब ऐतिहासिक सेरी मंच की बजाय टाउन हॉल मंडी में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी जिला आयुष अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि मौसम खराब होने की संभावनाओं को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

उन्होंने बताया कि योग दिवस कार्यक्रम 21 जून को प्रातः 6:30 बजे से 8:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। डॉ. राजेश कुमार ने आमजन से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर योगाभ्यास में भाग लें और स्वस्थ एवं संतुलित जीवन की दिशा में एक सकारात्मक कदम उठाएं।