Home Hindi समीर सोलंकी ने दसवीं में 95.89% अंक हासिल कर फाजिल्का का नाम...

समीर सोलंकी ने दसवीं में 95.89% अंक हासिल कर फाजिल्का का नाम किया रोशन

फाजिल्का, 17 मई, 2025 Fact Recorder

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित दसवीं कक्षा के नतीजों में स्कूल ऑफ एमिनेंस फाजिल्का के छात्र समीर सोलंकी ने 95.89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न सिर्फ स्कूल का, बल्कि अपने माता-पिता और पूरे फाजिल्का का नाम रोशन किया है।

समीर के पिता वेद प्रकाश और माता ममता रानी ने बेटे की इस उपलब्धि पर गर्व जताया है। उन्होंने कहा कि पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है। परिवार ने समीर सोलंकी के उज्जवल भविष्य के लिए ईश्वर के आगे प्रार्थना की है।