Home Haryana huge fire broke out Bahadurgarh MIE Part B | बहादुरगढ़ एम आई...

huge fire broke out Bahadurgarh MIE Part B | बहादुरगढ़ एम आई ई पार्ट बी में लगी भीषण आग: फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी, कारणों का नही हुआ खुलासा – Jhajjar News

बहादुरगढ़ में प्लास्टिक वेस्ट में लगी आग।

बहादुरगढ़ के आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र पार्ट बी के पास अवैध कबाड़ में आग लग गई। आग इतनी भीषण रही कि किसी को कुछ भी बचाने का मौका नही मिला। भीषण आग की चपेट में आई करीबन 20 झुग्गियां भी राख हो गई। आग अचानक से लगी,लेकिन कैसे लगी इसका खुलासा नही हो पाया है।

प्लास्टिक वेस्ट और कबाड़ इकठ्टा करने वाले एक कामगार ने बताया कि वो कुछ दूरी पर छांव में बैठे थे कि तभी अचानक से आग भड़क उठी। आग लगने के बाद झुग्गियों में मौजूद लोग बाहर भाग लिए। झुग्गियों में मौजूद सामान तक नही निकाल पाए। आग के कारण महीनों की मेहनत से इकठ्टा किया प्लास्टिक कबाड़ वेस्ट और झुग्गियां जलकर राख हो गई है।

आग पर काबू करने के प्रयास में लगे फायर विभाग के कर्मचारी व पुलिस।

आग पर काबू करने के प्रयास में लगे फायर विभाग के कर्मचारी व पुलिस।

आग बुझाने में लगे फायर विभाग के कर्मचारी

फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर पहुंची लेकिन बेहद कम संख्या में आई जिसके कारण आग पर समय रहते काबू नही पाया जा सका। वही फायर ब्रिगेड के अधिकारी रविन्द्र ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही फायर टेंडर मौके पर आ गए थे। आग भीषण है जिस पर अभी काबू पाने में वक्त लगेगा। लेकिन आग बुझाने के भरपूर प्रयास किये जा रहे हैं। मौके पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस टीम भी तैनात है।

पहले भी वेस्टेज में लगी आग बुझने में लगे थे 4 दिन

अभी कुछ दिन पहले बहादुरगढ़ बाईपास पर भी अवैध कबाड़ या यूं कहें प्लास्टिक वेस्ट में आग लगी थी जिसे पूरी तरह शांत होने में चार दिन लग गए थे। प्रशासनिक तौर पर अवैध पीवीसी गोदामों पर कार्यवाही को खानापूर्ति भी होती है लेकिन अवैध प्लास्टिक वेस्ट के बड़े बड़े गोदामों बन चुके ठिकानों पर कोई सख्त कार्यवाही अब तक नही हुई है जिसके कारण आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।

बहादुरगढ़ प्लास्टिक वेस्ट में लगी आग।

बहादुरगढ़ प्लास्टिक वेस्ट में लगी आग।

ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही की आखिर कब तक बहादुरगढ़ अवैध प्लास्टिक कबाड़ का गढ़ बना रहेगा और कब तक यूही अवैध प्लास्टिक वेस्ट में आग लगती रहेगी और प्लास्टिक वेस्ट इकठ्ठा और सेग्रिगेट करने वाले गरीब कामगारों की रोजी रोटी और घरौंदों पर आग का संकट आता रहेगा। सवाल प्रशासन से है लेकिन सटीक जवाब और कार्यवाही अभी भी इन वेटिंग है। फिलहाल तेज धूप और गर्मी के कारण इस तरह आग की घटनाओं के बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है।