Home Haryana Rewari-SP-Hemendra-Kumar-Meena-takes-charge-update | रेवाड़ी में एसपी हेमेंद्र मीणा ने संभाला पदभार: महिला सुरक्षा...

Rewari-SP-Hemendra-Kumar-Meena-takes-charge-update | रेवाड़ी में एसपी हेमेंद्र मीणा ने संभाला पदभार: महिला सुरक्षा और साइबर क्राइम पर फोकस, डीएसपी ने किया स्वागत – Bawal News

रेवाड़ी एसपी आईपीएस हेमेंद्र कुमार मीणा पदभार संभालते हुए।

हरियाणा के रेवाड़ी जिले में नए पुलिस अधीक्षक के रूप में हेमेंद्र कुमार मीणा ने बुधवार को कार्यभार संभाल लिया है। हांसी से स्थानांतरित हुए मीणा का जिला मुख्यालय पहुंचने पर सभी डीएसपी और शाखा प्रमुखों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। 2018 बैच के आईपी

सभी डीएसपी की ली बैठक

वहीं हेमेंद्र मीणा ने राजस्थान से ही शिक्षा प्राप्त की। इससे पहले डीसीपी क्राइम फरीदाबाद के पद पर भी सेवाएं दे चुके हैं। वे स्वच्छ छवि और जनसेवा के प्रति समर्पित अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं। कार्यभार संभालते ही मीणा ने सभी डीएसपी के साथ बैठक की। उन्होंने जिले की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर अपराध नियंत्रण के लिए कड़े निर्देश दिए।

शिकायतों का त्वरित निपटारा

नए एसपी ने महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और नशा रोकथाम को प्राथमिकता बताया। मीणा ने कहा कि पीड़ितों की शिकायतों का त्वरित निपटारा किया जाएगा। जनता के साथ नियमित बैठकें कर उनका सहयोग लिया जाएगा। अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने का भी आश्वासन दिया।