Home Haryana Bishnoi Mahasabha Devendra Budiya Rape Case Update | Punjab Haryana | बिश्नोई...

Bishnoi Mahasabha Devendra Budiya Rape Case Update | Punjab Haryana | बिश्नोई महासभा के पूर्व प्रधान की जमानत याचिका खारिज: पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में देवेंद्र बुड़िया ने स्वीकारा सहमति से बने थे संबंध – Hisar News

बिश्नोई महासभा के पूर्व प्रधान देवेंद्र बुड़िया और रेप पीड़िता।

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने बिश्नोई महासभा के पूर्व प्रधान देवेंद्र बुड़िया को झटका देते हुए उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी है। हाईकोर्ट ने इस मामले में टिप्पणी भी की है। हाईकोर्ट में माननीय न्यायधीश अमरजोत भट्‌टी ने कहा है कि ” केस की गंभीरता को देख

वहीं कोर्ट में पीड़िता के वकील ने याचिकाकर्ता (देवेंद्र बुड़िया) के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए। वकील ने कोर्ट में कहा कि देवेंद्र बुड़िया अभी तक जांच से भाग रहा है। वह जांच में शामिल नहीं हुआ है। उसका मोबाइल फोन अभी तक बरामद नहीं हुआ है जिसमें उसने पीड़िता का अश्लील वीडियो रिकॉर्ड किया था।

पीड़िता और उसके परिवार के जीवन को लगातार खतरा बना हुआ है। इसलिए, अपराध की गंभीरता को देखते हुए, याचिकाकर्ता द्वारा दायर अग्रिम जमानत याचिका खारिज करने योग्य है। बता दें कि हरियाणा के हिसार जिले के आदमपुर थाने में 24 जनवरी को देवेंद्र बुड़िया के खिलाफ बलात्कार सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज हुआ था। 58 वर्षीय देवेंद्र बुड़िया पर 20 वर्षीय युवती ने बलात्कार करने, अश्लील वीडियो बनाने, डराने-धमकाने और जान से मारने के आरोप लगाए थे।

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने देवेंद्र बुड़िया की याचिका खारिज कर दी है।

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने देवेंद्र बुड़िया की याचिका खारिज कर दी है।

सेशन कोर्ट में कहा-था मेरे में सेक्स पावर नहीं वहीं इस मामले में 5 फरवरी 2025 को सेशन कोर्ट में भी देवेंद्र बुड़िया की जमानत याचिका खारिज कर कर दी थी। पुलिस की ओर से लुक आउट नोटिस भी जारी हो चुका है मगर अभी तक बुड़िया गिरफ्त से बाहर है। बुड़िया ने गिरफ्तारी से बचने को हिसार सेशन कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका लगाई थी। बुड़िया के वकील ने कोर्ट में दलील दी थी कि बुड़िया पार्किंसंस नाम की बीमारी से ग्रसित हैं और वह संबंध नहीं बना सकता। ऐसे में रेप का पूरा मामला ही झूठा है। कोर्ट में बुड़िया की मेडिकल रिपोर्ट भी पेश की गई थी, मगर कोर्ट ने अपराध की गंभीरता को पीड़िता के वकीलों की दलील के आधार पर जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

एफआईआर के 3 महीने बाद भगौड़ा घोषित हो सकता है आदमपुर थाने में 24 जनवरी को रेप का केस दर्ज होने के बाद से देवेंद्र बुड़िया छिपता फिर रहा है। वह अग्रिम जमानत के लिए बार-बार याचिका लगा रहा है। हिसार पुलिस देवेंद्र बुड़िया को अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पुलिस जोधपुर और जयपुर सहित कई जगहों पर दबिश दे चुकी है यहां तक की बुड़िया के पीए को भी गिरफ्तार कर पूछताछ कर चुकी है मगर बुड़िया का अभी तक कोई अता-पता नहीं है। ऐसे में अब पुलिस बुड़िया को भगौड़ा घोषित करने की प्रक्रिया शुरू करेगी।

बूड़िया रेप केस को लेकर अब तक क्या हुआ…

25 जनवरी को FIR, इसमें पीड़िता के 3 बड़े आरोप

1. पिता ने मिलवाया, कोर्स के बहाने चंडीगढ़ बुला होटल में रेप किया 2023 में मेरे पिता मुझे अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के अध्यक्ष देवेंद्र बूड़िया के पास आदमपुर ले गए। वहां उनसे विदेश भेजने के लिए मदद मांगी। बूड़िया ने कहा कि वह मुझे ऑस्ट्रेलिया भिजवा देगा, लेकिन उसके लिए चंडीगढ़ में एक कोर्स करवाएगा।

उसके बाद देवेंद्र मुझे आदमपुर से बहला-फुसलाकर चंडीगढ़ के होटल हयात में ले गया, जहां फरवरी 2024 में मेरे साथ रेप किया। उसने मेरा वीडियो भी बना लिया। बूड़िया ने धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो वेश्यावृत्ति के केस में जेल में भी डलवा देगा।

युवती ने वॉट्सऐप कॉलिंग का स्क्रीनशॉट शेयर कर दावा किया था कि यह बूड़िया की कॉल्स हैं।

युवती ने वॉट्सऐप कॉलिंग का स्क्रीनशॉट शेयर कर दावा किया था कि यह बूड़िया की कॉल्स हैं।

2. वॉट्सऐप चैटिंग की, कोर्स के बहाने जयपुर बुला फ्लैट में रेप किया

बूड़िया ने मेरा एडमिशन चंडीगढ़ सेक्टर-34 स्थित एक एकेडमी में करवा दिया। फिर मैं कोर्स करने लगी, लेकिन मेरे आईलेट्स में 5 ही बैंड आए। जबकि, ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए 6 बैंड की जरूरत थी।

इसके बाद मैं आदमपुर आ गई। इस दौरान देवेंद्र बूड़िया मेरे साथ वॉट्सऐप पर चैटिंग करने लगा। फिर उसने मेरे पिता से कहा कि मुझे जयपुर भेज दें। वहां उसके (देवेंद्र बूड़िया) रिश्तेदार का इंस्टीट्यूट है। वहां मुझे कोर्स करवा देगा।

जून 2024 में देवेंद्र ने मुझे आदमपुर से जयपुर बुलवा लिया। अगस्त 2024 में एक दिन बूड़िया का PA गौरव मेरे पास आया। मैंने गौरव से कहा कि मुझे बूड़िया से बात करनी है, आप बात करवा दो। वह मुझे बूड़िया के सिविल लाइन जयपुर स्थित फ्लैट में ले गया। वहां देवेंद्र अकेला था। वहां भी देवेंद्र ने मेरे साथ रेप किया।

3. बूड़िया ने कहा- सलमान से दोस्ती, स्टार बना दूंगा, बिग बॉस में भेज दूंगा

बूड़िया मुझे कहता था कि उसकी सलमान खान से अच्छी जान-पहचान है। मैं उससे दुबई में मिलता हूं। तुझे भी मिला दूंगा। तुझे स्टार बना दूंगा। इसने वेद प्रकाश नाम के इंसान के साथ जो दुबई में रहता है, उसके बारे में भी बताया कि मैं तुझे दुबई भेज दूंगा वहां पर वेद प्रकाश नाम का आदमी है।

मेरा दोस्त तेरी लाइफ सेट कर देगा। फुल नशे की हालत में इसने फिर मेरा रेप किया। मेरे पास सुसाइड या परिवार को बताने के अलावा कोई रास्ता नहीं था। मुझे डिप्रेशन में देख मां ने पूछा तो मैंने सारी बात बता दी।