Home Punjabi BJP Leader Paste Congress MP; Amrinder Singh Raja Warring Call For Meeting...

BJP Leader Paste Congress MP; Amrinder Singh Raja Warring Call For Meeting | Ludhiana | लुधियाना में भाजपा नेता से मिलने पहुंचे राजा वड़िंग: बोले- मेरी पॉजीटिविटी देखो, ढूंढने वाले के पास आ गया, कल लगवाए थे गुमशुदा के पोस्टर – Ludhiana News

कपिल कत्याल के साथ बैठे अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग।

पंजाब के लुधियाना में बीते कल गुमशुदगी के पोस्टर लगाने वाले भाजपा युवा मोर्चा के प्रवक्ता कपिल कत्याल से कांग्रेस प्रदेश प्रधान और सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग खुद मिलने पहुंच गए। इससे पहले सांसद वड़िंग ने फोन कर जानकारी दी कि वह 8 बजे उन्हें मिलने

.

कपिल कत्याल के घर पहुंचे सांसद राजा वड़िंग ने कहा कि उनकी पॉजीटिविटी देखिए, भाई उन्हें खोज रहा था और वह मिलने खुद आ गए। जब मैंने इन्हें फोन किया तो कपिल ने खुद कहा कि आपका नाम आ गया। स्पष्ट है कि उनका नंबर सभी के पास है।

कपिल कत्याल से फोन पर बातचीत करते हुए अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग।

कपिल कत्याल से फोन पर बातचीत करते हुए अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग।

राजा वड़िग ने भाजपा नेता को किया फोन

अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने फोन पर कपिल कत्याल का पहले हालचाल जाना। वड़िंग ने कहा- मैं कल गुमशुदा की तलाश हो गया। मैंने सोचा अपने भाई को फोन करूं कि उन्हें क्या काम पड़ गया है।

जिसके बाद कपिल ने जवाब दिया कि मुझे कुछ लोगों ने संपर्क किया था। वो कहते थे कि एमपी साहब मिलते नहीं। इसलिए आपसे मिलना चाहता था। लोगों के काम बस हो जाएं। वडिंग ने जवाब दिया कि बता दें, किसके क्या काम हैं, वे उनसे मिल आते हैं। जिसके बाद कपिल ने खुद सभी को लेकर उनके पास आने की बात कही।

सांसद अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के पोस्टर लगाते भाजपा वर्कर।

सांसद अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के पोस्टर लगाते भाजपा वर्कर।

वड़िंग ने कसा कपिल पर तंज

बातचीत में अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि आप कहां रहते हैं, वह खुद आ जाते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कपिल पर तंज भी कस दिया कि आप भाजपा के वक्ता हैं। भाजपा के वक्ता राजा वड़िंग को ढूंढ रहें हैं, इससे ज्यादा उन्हें क्या चाहिए। जिसके बाद वड़िंग ने कपिल की लोकेशन पूछी और वादा किया कि दो दिनों से वह उन्हें ढूंढ रहे हैं, इसलिए वह ढाई घंटे में आ रहे हैं।

बीते दिन कपिल ने लगाए थे गुमशुदा के पोस्टर

बीते दिन ही कपिल ने अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के पोस्टर शहर में लगाए थे। वड़िंग पर भाजपा वर्करों ने निशाना साधते हुए कहा था कि अपनी करोड़ों की गाड़ी डिफेंडर में हूटर बजाकर आते है और हूटर बजाकर निकल जाते है। लुधियाना के लोगों ने इस तरह का सांसद नहीं चुना था कि जो लोगों को ही भूल जाए।

भाजपा युवा मोर्चा के प्रवक्ता कपिल कत्याल ने कहा था कि अभी 10 महीने ही हुए है, लोगों ने राजा वड़िंग को चुनाव जितवाए। लेकिन राजा वड़िंग से अब लोग सवाल कर रहे है कि उनका दफ्तर, उनकी रिहायश और उनका मोबाइल नंबर तक लोगों को पता नहीं है।