Young Man Abducted Minor Cousin Sister In Panipat; Samalkha| Haryana | पानीपत में नाबालिग फूफेरी बहन को भगा ले गया युवक: घर पर अकेली थी 17 वर्षीय किशोरी; अक्सर घर पर आता और बहन कहकर पुकारता – Panipat News

हरियाणा के पानीपत जिले के समालखा कस्बे में किराए पर रह रही 17 साल की नाबालिग फूफेरी बहन को ममेरा भाई भगा ले गया। युवक ने उस वक्त यह कदम उठाया, जब किशोरी घर पर अकेली थी। मां ने बताया कि उसकी बेटी को बहला-फुसला कर आरोपी भगा कर ले गया है। मामले की शिकाय

किशोरी को बहन कहकर पुकारता था आरोपी समालखा थाना पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने बताया कि वह मूल रूप से मतलौडा थाना क्षेत्र की रहने वाली है। हाल में वह समालखा थाना क्षेत्र के एक गांव में पिछले करीब 3 साल से किराए पर रहती है। वह मेहनत मजदूरी करती है। उसकी 17 वर्षीय बेटी है। महिला ने बताया कि 17 अप्रैल को वह अपनी ड्यूटी पर गई हुई थी। घर पर उसकी नाबालिग बेटी अकेली थी।

समालखा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है।

समालखा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है।

घर पर अक्सर उसके भाई का बेटा जयभगवान आता रहता था। जोकि मौके का फायदा उठाकर उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसला कर भगा ले गया। महिला जब काम से घर लौटी, तो उसे तलाश के दौरान इस बात का पता लगा। महिला ने अपनी बेटी के साथ अनहोनी होने की आशंका जताई है। महिला बोली कि भाई होने के चलते उसने जयभगवान पर कभी शक नहीं किया। घर पर आने पर अक्सर वह बेटी को बहन कहकर ही पुकारता था।