Rajasthan Former CM Ashok Gehlot Shimla Himachal Visit National Herald Controversy Rahul Gandhi Sonia Gandhi | हिमाचल में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे अशोक गहलोत: नेशनल हेराल्ड मामले में रखेंगे पार्टी का पक्ष, इस मसले पर कांग्रेस सरकार को घेर रही भाजपा – Shimla News

शिमला पहुंचने पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गलहोत का स्वागत करते हुए विधायक कुलदीप राठौर

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज शिमला में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशों पर वह आज नेशनल हेराल्ड मामले में मीडिया से बात करेंगे। इसके लिए गहलोत बीती शाम को ही शिमला पहुंच गए हैं।

.

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ ईडी द्वारा चार्जशीट दायर करने के बाद भारतीय जनता पार्टी नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस पर हमलावर है। हिमाचल में भी कांग्रेस सरकार नेशनल हेराल्ड को दिए विज्ञापन की वजह से तरह घिर गई है, क्योंकि कांग्रेस सरकार ने नेशनल हेराल्ड को 2.34 करोड़ रुपए का विज्ञापन दिया है।

भाजपा इसे बड़ा मुद्दा बना रही है और जिलों में प्रदर्शन किए जा रहे हैं। आज इसे लेकर कांग्रेस के सीनियर नेता अशोक गहलोत पार्टी का पक्ष रखेंगे।

हिमाचल पहुंचे राजस्थान के पूर्व सीएम के साथ बात करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर

हिमाचल पहुंचे राजस्थान के पूर्व सीएम के साथ बात करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर

परसों रजनी पाटिल भी आ सकती हैं शिमला

वहीं दो दिन बाद यानी 23 अप्रैल को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल भी शिमला आ सकती हैं। इस दौरान वह प्रदेश कांग्रेस के कुछ जिलों में संगठन का ऐलान कर सकती हैं, क्योंकि हिमाचल में लगभग छह महीने से कांग्रेस बिना संगठन के चल रही है।