Faridabad Ambedkar Honor Ceremony| Krishan Pal Gurjar Statement | फरीदाबाद में मंत्री गुर्जर बोले-कांग्रेस ने संविधान का मजाक उड़ाया: भाजपा ने किया सच्चा सम्मान; डॉ. अंबेडकर के विचारों को आत्मसात करने की शपथ – Ballabgarh News

बल्लभगढ़ में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान सभा’ का आयोजन किया।

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में ‘संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान सभा’ का आयोजन किया। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि देश में अगर किसी ने संविधान का सही मायनों में सम्मान किया है, तो वह केवल भाजपा और एनडीए सरकार है। कांग्

मंत्री गुर्जर ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “कांग्रेस ने हमेशा संविधान का मजाक उड़ाया है और संविधान विरोधी कार्यों में लिप्त रही है। लेकिन अब देश की जनता जागरूक हो चुकी है और वह किसी के बहकावे में आने वाली नहीं है।”

गुर्जर ने आगे कहा कि भाजपा ने हमेशा संविधान की रक्षा और उसके मूल्यों को बनाए रखने का काम किया है। उन्होंने यह भी कहा कि डॉ. अंबेडकर ने जो सपना देखा था, उसे साकार करने का कार्य आज भाजपा कर रही है।

डॉ. अंबेडकर के विचारों को आत्मसात करने की शपथ

सम्मान सभा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय नेता और आम नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम में डॉ. अंबेडकर के जीवन, उनके संघर्षों और संविधान निर्माण में उनके योगदान को याद किया गया। सभा का समापन डॉ. अंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित कर और उनके विचारों को आत्मसात करने की शपथ के साथ हुआ। कार्यक्रम ने सामाजिक समरसता और संविधान के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत किया।